
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी झांसी उत्तर प्रदेश संस्थापक चेयरमैन परमपूज्य श्री रविशंकर जी महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” एवं उत्तर प्रदेश सरकार के इन्वेस्ट यूपी प्लान के तहत उपायुक्त झांसी के मध्य ऐतिहासिक समझौता MOU हुआ हस्ताक्षरित
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘इन्वेस्ट यूपी’ योजना के अंतर्गत आज झांसी जिला उद्योग कार्यालय में औद्योगिक क्रांति और युवाओं के उत्थान हेतु एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया। झांसी उपायुक्त उद्योग कार्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान श्री रविशंकर होप फाउंडेशन अध्यक्ष एवं रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी झांसी के प्रेरणास्रोत परमपूज्य गुरुदेव श्री रविशंकर जी महाराज एवं उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नियुक्त श्री दिनेश कुमार सिंह के मध्य एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर परमपूज्य गुरुदेव श्री रविशंकर जी महाराज जो शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक दिव्य मार्गदर्शक के रूप में प्रतिष्ठित हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक युग की आवश्यकताओं को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक उत्थान जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अनुसंधान को दीप्तिमान एवं क्रांतिकारी परिवर्तन लाना अनिवार्य है। महाराज श्री ने जोर देकर कहा कि शासन के साथ यह समन्वय युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु एक सकारात्मक प्रयास है, जिससे न केवल ज्ञान बल्कि कौशल का भी विस्तार होगा। उनके ओजस्वी नेतृत्व में यूनिवर्सिटी निरंतर संस्कारयुक्त और तकनीकी शिक्षा का प्रसार करेगी।
उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी ने महाराज श्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे महान व्यक्तित्व के मार्गदर्शन से झांसी में निवेश और रोजगार को अभूतपूर्व शक्ति मिलेगी। इस समझौते से क्षेत्र के छात्र राष्ट्र उत्थान में जुड़ सकेंगे। इस विशेष अवसर पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी चीफ मिनिस्टर उद्यमी मित्र श्री दिनेश कुमार सिंह और श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी उच्चाधिकारी के साथ साथ संस्थान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।