
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में आज बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर हुआ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती का पूजन
बसंत पंचमी के अवसर पर आज श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में संस्थान प्रबंधक डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह, फार्मेसी संकाय प्राचार्य डॉ सीमांत शर्मा, आई टी आई संकाय प्राचार्य मि अलंकार शुक्ला एवं समस्त संस्थानिक स्टाफ की उपस्थिति में मां सरस्वती जी का पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर तिलक चंदन एवं पुष्प अर्पण एवं स्तुति वंदन कर किया गया। पूजन श्रृंखला में सांस्थानिक छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं भेंट करने में संस्थान प्रबंधक जी ने कहा ज्ञान दायिनी माता सरस्वती जिनकी कृपा दृष्टि मात्र से कालीदास सम मूर्ख महाज्ञानी एवं महाकवि हो जाता है उनसे करबद्ध रूप से प्रार्थना की एवं कहा विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी, माता सरस्वती की कृपा से आप सभी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, अक्षय यश और वैभव प्राप्त करें ।
इस अवसर पर संस्थान में संचालित समस्त कोर्सेज का शैक्षणिक स्टाफ एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।