
श्री रावतपुरा सरकार संस्थान झांसी में हुआ गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार संस्थान झांसी के मुख्य सभागार में परमपूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं तिलक चंदन करने उपरांत परमपूज्य गुरुदेव से जनकल्याण के आशीष की कामना की गई। ज्ञातव्य हो कि आप गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम (धाम ) में बृहद स्तर पर गुरुपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में गुरुभक्त धाम में पहुंचकर परमपूज्य गुरुदेव से विश्वकल्याण एवं सर्वस्व मंगल की कामना कर रहे है । धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चलचित्र के माध्यम से झांसी संस्थान में किया गया जिसमें समस्त स्टॉफ के साथ साथ समस्त छात्र छात्राओं ने परमपूज्य गुरुदेव जी के आशीष वचन को सुना जिसके उपरांत संस्थान प्रबंधक जी ने परमपूज्य गुरुदेव को नमन करते हुए कहा शिष्य के व्यक्तित्व को संस्कार, सेवा और सत्य की भावना से गढ़ते हुए उसे जीवन के उच्चतम आदर्शों से जोड़ने वाले महान गुरुजन जो व्यक्ति को अज्ञान से आत्मबोध, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में समर्थ है उन्हें गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बारम्बार नमन करता हूं एवं साथ ही गुरुदेव से विश्वकल्याण एवं वैश्विक शांति की कामना करता हूं।इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत समस्त संकाय के छात्र छात्राओं सहित उनका स्टॉफ उपस्थित रहा।