
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूशंस झांसी में आज फलदार वृक्षों को रोपित कर धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया परमपूज्य संत शिरोमणि गुरूदेव श्री रविशंकर जी महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” का प्राकट्य उत्सव ।
आज श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्स्टीटयूशंस आरी झांसी में परम श्रद्धेय अनंत विभूषित संत शिरोमणि परमपूज्य श्री रविशंकर जी महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” जी के प्राकट्योत्सव के साथ संस्थान स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया है । कार्यक्रम का शुभांरभ गायन शैली से श्री सुंदरकांड जी पाठ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्य अतिथि श्री प्रदीप पटेल “सरजी” भाजपा झांसी ग्रामीण जिलाध्यक्ष, श्री जय प्रकाश पाल जी ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा ) श्री अवधेश निरंजन जी ( वरिष्ठ समाजसेवी ), श्री रामनरेश पटेल जी ( डायरेक्टर मानस हॉस्पिटल झांसी ), श्री बबलू पटेल जी ( वरिष्ठ समाजसेवी ), श्री सत्येंद्र खरे जी ( जिला मंत्री भाजपा ), श्री सहजेंद्र बघेल जी ( जिला मीडिया प्रभारी झांसी ) श्री रविकान्त जी ( जिला मंत्री भाजपा ), ग्राम आरी प्रधान जी की गरिमामई उपस्थिति एवं संस्थान प्रबंधक डॉ सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथि महोदय के साथ समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा देव पूजन कर परमपूज्य महाराज श्री के चित्र पर तिलक चंदन, पुष्प आदि अर्पित कर स्तुति एवं श्री सुंदरकाण्ड गायन कर किया गया , जिसके उपरांत संस्थान प्रबंधक जी द्वारा परम श्रद्धेय अनंत विभूषित संत शिरोमणि परमपूज्य महाराज श्री रविशंकर जी महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” जी के प्राकट्य दिवस की शुभकामनाये उपस्थित समस्त को प्रेषित की गयी, शुभकामना प्रेषण के क्रम में संस्थान प्रबंधक जी ने कहा कि महाराज श्री का जीवन बचपन से लेकर आजतक समस्त समष्टि के कल्याणार्थ एवं जनसेवा में ही समर्पित है, जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम आरी एवं उनके द्वारा ग्राम के उत्थान हेतु नित्य नवीन प्रयास हैं साथ ही श्री मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जी ने कहा परमपूज्य गुरुदेव जी के प्राकट्योत्सव पावन पर्व पर हमें संस्थान में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ आजतक मैने परमपूज्य गुरुदेव के द्वारा जनकल्यार्थ एवं वैश्विक शांति और जनउत्थान हेतु आध्यात्मिक प्रगति को ही देखा था संस्थान में आने के बाद निश्चित रूप से कह सकता हूं कि परमपूज्य गुरुदेव जी शैक्षिक, आध्यात्मिक रूप से जनकल्याण हेतु वचनबद्ध है। कार्यक्रम में द्वितीय चरण अर्थात वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्थान प्रागंण में 51 फलदार वृक्षो को रोपित करके धरा को अंलकृत करने का अनूठा कार्य करके गुरूदेव के प्राकट्य दिवस एवं स्थापना दिवस पर धरा को यह उपहार दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के माध्यम से भी वृक्षारोपण किया गया । परमपूज्य गुरूदेव जी को प्राकट्योत्सव के सुअवसर पर संस्थान में उत्कृष्ट एवं ख्याति प्राप्त कलाकारों के माध्यम से श्री सुंदरकांड जी का गायन शैली के माध्यम से पाठ किया गया जिसका समस्त छात्र छात्राओं के साथ समस्त उपस्थित ने श्रवण कर रसास्वादन किया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि एवं समस्त ग्रामीणजन के साथ साथ संस्थान के छात्र छात्राओं को संबोधित करने के साथ साथ आईटीआई संकाय प्राचार्य मि.अलंकार शुक्ला जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर संस्थान में संचालित समस्त कोर्स के छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ के साथ साथ समस्त प्राचार्य एवं ग्रामीणजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।