Site icon Shri Rawatpura Sarkar Group of Institutions Aari

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशंस झांसी में हुआ गणतंत्र दिवस पर्व का भव्य आयोजन

आज श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में देश के 77 वे गणतंत्र दिवस का आयोजन संस्थान प्रबंधक डा.सत्येंद्र प्रताप सिंह, फार्मेसी संकाय प्राचार्य डा.सीमान्त शर्मा, आईटीआई संकाय प्राचार्य मि.अलंकार शुक्ला एवं समस्त स्टॉफ की उपस्थिति में में संस्थान के मुख्य प्रांगण में ध्वज फहराने के साथ हुआ । कार्यक्रम का शुभांरभ राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर कर गगनचुंबी जयघोष के साथ किया गया जिसके उपरांत विभिन्न संकायों के संस्थानिक छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्रीयध्वज के सम्मान में सुनियोजित ढंग से राष्ट्रीय ध्वज वंदन किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थानिक गरिमानुसार देवपूजन कर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना एवं वीर रस के जोश से ओतप्रोत करने के उद्देश्य से छात्र छात्राओ के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षक प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित कर गति प्रदान करते हुये संस्थान प्रबंधक डॉ.सत्येंद्र प्रताप सिंह जी ने शुभकामनायें प्रेषण करने के क्रम में कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था एक लोकतांत्रिक देश में रहने वाले नागरिकों के सकारात्मक उत्थान हेतु अब तक बहुत सुधार हुआ है, फिर भी राष्ट्र अपराध, गरीबी, बेरोजगारी आदि जैसी कुछ समस्याओं का सामना कर रहा है । एक चीज जो हम सभी कर सकते हैं वह है एक दूसरे से वादा करना कि हम खुद का एक बेहतर संस्करण बनेंगे ताकि हम इन सभी समस्याओं का हल करने और अपने देश को एक उच्च मुकाम हासिल करने मे योगदान दे सकते हैं ।
जिसके उपरांत वन्देमातरम गीत गायन एवं गगनचुंबी उद्घोष में भारत माता की जय बोलकर के छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में संचालित बी. फार्मा, डी.फार्मा, बी.एड.,डी.एल.एड., बी.एससी. (कृषि ),बी.ए. एवं आई.टी.आई. कोर्स के समस्त छात्र छात्राओ के साथ स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version