Site icon Shri Rawatpura Sarkar Group of Institutions Aari

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस झांसी में सम्पन्न हुआ फेयरवैल कार्यक्रम 2025 का भव्य आयोजन

आज श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में हुआ फेयरवैल समारोह 2025 का सफल एवं भव्य आयोजन हुआ। आपको बताते चले कि झांसी क्षेत्र मे नित्य नए आयाम एवं ऊंचाइयों को स्पर्श करने के साथ शैक्षिक जगत में उत्क्रमणीय क्रांति के कर्णधार श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में संस्थान प्रबंधक डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं प्राचार्य फार्मेसी डॉ सीमांत शर्मा, प्राचार्य आई टी आई मि अलंकार शुक्ल की उपस्थिति में बी.फार्मा बैच 2021 के फेयरवैल कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थानिक सीनियर छात्र छात्राओ द्वारा देवपूजन व दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया, साथ ही संस्थान की परंपरा अनुसार प्रागंण में उपस्थित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ का तिलक चंदन लगाकर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में छात्र छात्राओ के द्वारा गीत गायन, कविता का पाठन एवं ग्रुप नृत्य कर उपस्थित समस्त का मनमोह लिया जिसमें स्पष्टतया उनके चार वर्षो के अनुभव एवं संस्थान से हुये लगाव को देखा गया। चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपने वक्तव्य में संस्थान में बिताये अबिस्मरणीय स्वर्णिम पलों को साझा किया उन्होने कहा कि संस्थान के शिक्षकों से लेकर के संस्थान के प्रबन्धन तक समस्त छात्र छात्राओं के हित के लिये चितिंत रहे हैं जिसके हम सभी जीवन भर आभारी एवं कृतज्ञ हैं । कार्यक्रम की आगामी श्रृंखला में संस्थान के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ के द्वारा छात्र छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उन्हें आगामी समय में सफल होने हेतु प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संस्थान प्रबंधक जी ने परम् पूज्य गुरूदेव श्री के चरणों में नमन करते हुए उन्होने कहा कि संस्थान में अपने शिक्षक शिक्षिकाओ के द्वारा अर्जित ज्ञान के माध्यम से छात्र छात्राओ को एक निश्चित ध्येय को आत्मसात करते हुए उत्तम जीवन जीना होगा साथ ही उन्होंने कहा कि आज से आप लोगो के द्वारा अर्जित किया गया ज्ञान के सदुपयोग करने का समय आ गया है आप लोग अपने ज्ञान से जो आपके संस्थान द्वारा एवं शिक्षकों द्वारा आपको दिया गया है उसके माध्यम से अपने स्वयं के उत्थान के साथ साथ क्षेत्र एवं हमारे देश के उत्थान में भी सहायक हो जिसके उपरांत सीनियर पास आउट स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित करते हुए 3rd ईयर स्टूडेंट्स ने आभार व्यक्त किया साथ ही उनके द्वारा उपस्थित समस्त छात्र छात्राओ एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी संस्थानिक प्राचार्य, स्टॉफ एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें ।

Exit mobile version