Site icon Shri Rawatpura Sarkar Group of Institutions Aari

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में हुआ” कलरव” कार्यक्रम पक्षियों के जल के लिए रखे गए जल पात्र

आज 12/06/25 श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी में जनकल्याण की भावना के साथ उक्त विचारधारा के परिप्रेक्ष्य में बेजुबान चिड़ियां जो गर्मी के दिनों में जल एवं भोजन की अनुपलब्धता के कारण दम तोड देती है उनके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु “कलरव अभियान ” जिसमे संस्थान में समुचित स्थानों का चयन कर वहां पर मिट्टी के पात्र सकोरा पात्र स्थापित किए गए, एवं संस्थान द्वारा उन पात्रों में नित्य जल की आपूर्ति हेतु स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को प्रकृति , पशु पक्षी बचाव के प्रति संकल्पित करते हुए कलरव कार्यक्रम का बृहद आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ साथ स्टाफ को संबोधित करते हुए संस्थान प्रबंधक जी ने कहा कि गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है और इस चिलचिलाती धूप में बार-बार प्यास लगना स्वाभाविक है। हम मनुष्य तो प्यास लगने पर पानी पी लेते हैं। लेकिन यह मौसम बेचारे बेजुबान पक्षियों के लिए बहुत भारी पड़ जाता है। कई पक्षी तो केवल गर्मी और प्यास के चलते अपना दम तोड़ देते हैं, इसलिए हम सभी ने संस्थान में मिट्टी के पात्र सकोरा स्थापित किए है एवं उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी अपने अपने घरों में भी अधिक से अधिक लोगो को इस पुनीत कार्य को करने के लिए प्रेरित करेंगे जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र में पड़ रही भयावह, अत्यधिक तेज गर्मी में चिड़ियों के लिए जल का अभाव न हो एवं वे अपना दम ना तोड़े, साथ ही नित्य उसमे जल की आपूर्ति की देखरेख करेंगे
इस अवसर पर संस्थानिक शैक्षणिक स्टाफ एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Exit mobile version