Site icon Shri Rawatpura Sarkar Group of Institutions Aari

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशंस झांसी में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

आज श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट झांसी में संस्थानिक महिलाओं की सम्मिलित अध्यक्षता में संस्थान के शिक्षा संकाय प्रागंण में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम देव पूजन तथा ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी का पूजन करके किया गया जिसके उपरांत संस्थान संस्थानिक छात्राओं द्वारा संस्थान के महिला स्टाफ का तिलक चन्दन करने उपरांत मुंह मीठा कर किया गया साथ ही संस्थानिक छात्राओं ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए एक सांस्कृतिक नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा संस्थानिक महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए जिसके उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है-
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ यानी जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।
इसके उपरांत शिक्षा संकाय प्राचार्य डॉ सीमा गुप्ता, फार्मेसी प्राचार्य डॉ सीमांत शर्मा, तथा आईटीआई प्राचार्य मि अलंकार शुक्ल ने संस्थान में अध्ययनरत छात्र छात्राओ, महिला स्टाफ के सहभागिता में मनोरंजन तथा आज के दिवस को अविस्मरणीय बनाने के लिये एक क्विज का आयोजन कराया गया जिसका महिला स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने खूब लुत्फ उठाया
कार्यक्रम के कुशल आयोजन हेतु संस्थान प्रबंधक जी ने आभार व्यक्त करते हुये सभी संस्थानिक स्टाफ को महिला दिवस की महत्ता एवं राष्ट्र उत्थान में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को बताया साथ ही उपस्थित समस्त स्टाफ के सहयोग तथा समस्त छात्र छात्राओ का आभार व्यक्त किया ।

Exit mobile version