Site icon Shri Rawatpura Sarkar Group of Institutions Aari

श्री रावतपुरा सरकार इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी झांसी में सम्पन्न हुआ टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

झांसी क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस झांसी में आज मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री केशव कुमार चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम जी की गरिमामई उपस्थिति एवं संस्थान प्रबंधक डा. सत्येद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संस्थान के मुख्य सभागार में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा में अध्ययनरत छात्र- छात्राओ को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संकल्पित उ.प्र.के युवा को तकनीकि माध्यम में भी अग्रणी करने के उद्देश्य कार्यक्रम में तहत टैबलेट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन, देव स्तुति गायन करने के उपरांत आतिथ्य सत्कार एवं संस्थानिक छात्राओं के नृत्य के साथ किया गया, कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुये सर्वप्रथम प्रबंधक महोदय जी ने संस्थान का परिचय उ.प्र.सरकार के स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम योजना की प्रशंसा की साथ ही उन्होने छात्र छात्राओ के भविष्य निर्माण हेतु उन्हें वक्तव्य के माध्यम से प्रेरित किया । संस्थान में संचालित फार्मसी संकाय कोर्स के छात्र छात्राओं को टैबलेट फोन वितरण करने की श्रृंखला में मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार चौधरी जी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जिसमें युवा सशक्तिकरण एवं उन्हें स्वनिर्भर बनाना समाहित हैं उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु उसे आप सभी इस स्मार्टफोन का सकारात्मक तौर से प्रयोग कर साकार करें एवं अपने गांव से लेकर अपना राष्ट्र सभी का नाम स्वर्णिम अक्षर में रचने हेतु प्रयत्नशील रहे ।
यही मेरी सभी छात्र छात्राओं से आकांक्षा एवं पूर्ण विश्वास भी हैं। छात्र छात्राओं को संबोधित करने की श्रृंखला में श्री पवन कुमार गौतम जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की युवा उत्थान योजना जिसमें आप लोगो को टैबलेट प्रदान किये जा रहे हैं इससे आप प्रदेश को अग्रणी और उत्तम प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन भी करे एवं माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वप्न जिसमें भारत को विश्वगुरू बनाना एवं भारतीय युवाओ को प्रत्येक आयाम में सर्वोच्च शिखर प्राप्त करना निहित हैं वह स्वप्न साकार हो साथ ही उन्होंने कहा परमपूज्य गुरुदेव श्री की उस विचारधारा जिसकी राष्ट्रवादी सोच की वजह से इस ग्रामीण परिवेश में उत्तम शिक्षा का वातावरण निर्मित हुआ है उसकी मै सराहना एवं सम्मान करता हूं साथ ही परमपूज्य गुरुदेव जी के स्वप्न जिसमें सम्पूर्ण राष्ट्र के सकारात्मक उत्थान का समाहित है वह निश्चित तौर पर आप सबके भविष्य को उत्तम भविष्य की संज्ञा प्रदान करने का कार्य करेगा। उक्त कार्यकम उपरांत संस्थानिक परम्परा अनुसार संस्थान के मुख्य प्रागंण में यादों को सजोने एवं इस स्वर्णिम समय को अमिट छाप प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथियों के करकमलों से फलदार वृक्ष को रोपित करके धरा को अंलकृत करने का अनूठा कार्य किया गया।साथ ही आभार प्रदर्शन की श्रंखला में संस्थान प्रबंधक जी ने उपस्थित मुख्य अतिथि श्री केशव कुमार चौधरी, श्री पवन कुमार गौतम जी ग्राम प्रधान आरी एवं उपस्थित समस्त अतिथियों के साथ साथ फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ सीमांत शर्मा, आईटीआई संकाय प्राचार्य श्री अलंकार शुक्ला एवं शैक्षणिक स्टॉफ, समस्त छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान में संचालित फार्मेसी संकाय, शिक्षा संकाय, आई.टी.आई. संकाय का स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें ।

Exit mobile version